Create AI Video
Create AI Video

दोनों देशों की सैन्य क्षमता को मिलेगी नई ताकत

Laxmanrekha Singh
2024-05-14 12:41:49
एक्सरसाइज शक्ति का उद्देश्य विविध क्षेत्र में अभियान के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि संयुक्त सैन्य अभ्यास का लक्ष्य दोनों मित्र देशों के बीच रक्षा सहयोग और उनके द्विपक्षीय संबंधों को भी बढ़ावा देना है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 13-26 मई तक आयोजित होने वाला शक्ति अभ्यास दोनों पक्षों को संयुक्त अभियान चलाने की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम बनाएगा। संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों के सशस्त्र बलों के कर्मियों के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

Related Videos