Create AI Video
Create AI Video

शबरी की साधना

xokepo4047
2024-05-22 18:15:06
शबरी अपने पति के साथ रात्रि में ही निकल गई| आगे-आगे शबरी का पति चल रहा था और पीछे-पीछे शबरी| चलते-चलते वे दण्डकवन में आ पहुंचे| वहां उन्हें सुबह हो गई| लड़के ने सोचा देखूं तो सही मेरी स्त्री कैसी दिखती है|लड़के ने पीछे मुड़कर देखा तो शबरी की कुरूपता देखकर वह डर गया| उसे लगा यह तो कोई राक्षश कुल ही है जो मुझे यहीं खा जाएगी| यह सोचकर लड़का शबरी को वहीँ छोड़कर भाग गया|अब शबरी दण्डकवन में अकेली रह गई| वह पीहर से तो आ गई थी लेकिन उसे अपने ससुराल का कोई पता न था| अब शबरी जाए तो कहाँ जाए||

Related Videos