Create AI Video
Create AI Video

अक्तूबर माह में कई ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन,

Jitu Kakoti
2024-09-26 11:01:12
अक्तूबर माह में सबसे पहले इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 02 अक्तूबर को लगेगा। वहीं सेनापति मंगल 20 अक्तूबर को अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। फिर सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद शुक्रदेव 13 अक्तूबर मंगलदेव की राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि, राहु और केतु का इस माह में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मौजूद होंगे। राहु मीन राशि में जबकि केतु कन्या राशि में अपनी यात्रा को जारी रखेंगे। अगर सभी ग्रहों में सबसे शुभ फल प्रदान करने वाले गुरु बृहस्पति की बात करें तो यह 10 अक्तूबर से वृषभ राशि में उल्टी चाल से चलने लगेंगे।

Related Videos